बरेली

छात्रा का अपहरण, बदमाशों ने तस्वीर भेजकर परिवार से मांगी 15 लाख रुपये की फिरौती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नवाबगंज क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर बेटी की तस्वीर भेजकर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। शिकायत मिलने पर पुलिस और एसओजी टीम छात्रा की तलाश में लगाई गई है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जानकारी के मुताबिर छात्रा मूल रूप से पीलीभीत जनपद की रहने वाली है। कस्बा नवाबगंज में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके पिता ने बताया कि बुधवार को बेटी कोचिंग गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि छात्रा रोज शाम को कोचिंग से लौटकर घर पर कॉल करती थी। बुधवार को उसकी कॉल नहीं आई और न ही उसका नंबर लगा।
बदमाशों ने व्हाट्सएप पर भेजी छात्रा की तस्वीर
छात्रा के पिता ने मकान मालिक से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि छात्रा कमरे पर नहीं है। इसके बाद परिजन नवाबगंज पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू कर दी। छात्रा के पिता ने बताया कि रात में किसी ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर बेटी की तस्वीर भेजी, जिसमें उसके हाथ-पैर बंधे दिख रहे हैं। मैसेज में 15 लाख रुपये फिरौती मांगी गई। बेटी  की तस्वीर देखकर पिता व अन्य परिजनों के होश उड़ गए। उनकी तहरीर पर नवाबगंज थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पीलीभीत सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एसएसपी बरेली से बात कर छात्रा की तलाश कराने को कहा। एसएसपी ने पुलिस की टीम छात्रा की तलाश में लगा दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button