जालौन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियाँ तेज, विभागों को सौंपे गए जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन : जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर विभागीय बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध, समन्वित और जनसहभागिता आधारित कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि हाई रिस्क क्षेत्रों में फॉगिंग, लार्वीसाइड छिड़काव, जलनिकासी व सफाई के माध्यम से मच्छर जनित रोगों की रोकथाम की जाए। स्वास्थ्य विभाग को अभियान का नोडल विभाग घोषित किया गया है, जो सर्वे, जांच, प्रचार-प्रसार और निगरानी की जिम्मेदारी निभाएगा।

नगर निकायों को शहरी क्षेत्र की सफाई, फॉगिंग और जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई, जबकि ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग गांवों में निगरानी समितियों और स्वच्छता व्यवस्था पर ध्यान देंगे। पशुपालन, आंगनबाड़ी, शिक्षा, दिव्यांगजन, कृषि, सिंचाई सहित सभी विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

जिलाधिकारी ने अभियान को स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प बताते हुए सभी अधिकारियों को सजगता और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button