झुंझुनू
श्री कृष्ण गौशाला हीरवाना का 25 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र की प्रसिद्ध श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान चंवरा हीरवाना का 25 वां स्थापना दिवस बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। पंडित बाबूलाल शर्मा के द्वारा मंत्रोचार के साथ लक्ष्मण दास महाराज ने गो पूजन किया। गौशाला की सभी गायों को मीठा दलिया बनाकर खिलाया गया। गौशाला में प्रसादी का आयोजन भी किया गया। भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। महंत लक्ष्मण दास महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवन में धर्म कर्म अवश्य करना चाहिए। गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। इस दौरान गौशाला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, महावीर रावत, चतरुराम महरानियां, रोहिताश सैनी, कन्हैया लाल रावत, राकेश बराला, राजेश बढ़ाणा, बजरंग बांगड़वा, हीराराम रावत, भाताराम रावत, हरीराम सैनी, मुकेश दाधीच, मालाराम सैनी, आशीष दाधीच सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।



