गोड्डा
दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। प्रखंड अंतर्गत पंचायत मोरडीहा के ग्राम मोरडीहा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के तहत पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु प्रीतम शर्मा के नेतृत्व में कार्यरत पौधा संरक्षण कर्मी संजय झा, माणिक इंडियन ट्रस्ट के संदीप देव एवं एग्री क्लिनिक सेंटर महागामा के कर्मचारी कुंदन कुमार एवं अनुज झा के सहयोग से किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान कृषि एवं बागवानी फसलों के पौध संरक्षण, रखरखाव एवं कीट-रोग से बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसल सुरक्षा से संबंधित आधुनिक तकनीक, कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग, रोग नियंत्रण के उपाय तथा उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही किसानों को समय पर फसल प्रबंधन एवं पौध संरक्षण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया है।



