सिंगरौली
गजराज कंपनी में लगातार हो रहा है सुरक्षा में चुक लापरवाही का एक और विडियो आया सामने।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। एन सी एल दुधीचुआ परियोजना का मामला एक बार फिर आया सामने परियोजना में ओवी हटाने का कार्य कर रही है गजराज कंपनी।
एन सी एल दुधीचुआ परियोजना के खदान में कार्य करने वाले कुछ जिम्मेदारों ने नाम नही बताने के वजह से बताया कि गजराज कंपनी के डंपिंग में चलने वाला डोजर नंबर 12 जो कि बिना केबिन के चल रहा है जो कि सेप्टी और सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल गलत तरीके से एन सी एल के जिम्मेदारों के द्वारा चलने दिया जा रहा है।
बिना केबिन का डोजर खदान के डंपिंग में बिल्कुल भी नहीं चलना चाहिए आपको बता दे इसी डोजर में दबने के कारण से कुछ महीने पहले ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो चुकी है।
इसके बावजूद भी गजराज कंपनी के द्वारा लगा तार सुरक्षा में लापरवाही किया जा रहा है।
सुरक्षा के लिहाज से डोजर में केबिन का होना बेहद जरूरी है। जिसका मुख्य कारण यह है की टिपर जब ओवी डंप करते है तो बड़े बड़े बोल्डर किनारे से नीचे गिरते है कोई भी बोल्डर डोजर में भी गिर सकता है जिससे डोजर ऑपरेटर को चोट पहुच सकता है इस वजह से डोजर में केबिन का होना जरूरी है।
लेकिन गजराज कंपनी को अपने कर्मचारियों के जान की कोई फिक्र नही है।



