कतरास क्षेत्र में बीसीसीएल द्वारा सिजुआ साइडिंग में कोयले की गुणवत्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Coal quality awareness programme organised by BCCL at Sijua Siding in Katras area

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास क्षेत्र, बीसीसीएल द्वारा कोयले की गुणवत्ता को लेकर एक गुणवत्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीएल के महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) ने की। इस अवसर पर कतरास क्षेत्र के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोयले की गुणवत्ता में सुधार के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करना तथा गुणवत्ता नियंत्रण के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के दौरान “कोयले की गुणवत्ता अच्छी, कंपनी की कमाई भी अच्छी” तथा “समय की यही पुकार—कोयले की गुणवत्ता में करें सुधार” जैसे प्रेरणादायक स्लोगन के माध्यम से गुणवत्ता सुधार का संदेश दिया गया। अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) ने कहा कि कोयले की गुणवत्ता में सुधार से न केवल उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ेगा, बल्कि कंपनी की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से कतरास क्षेत्र–4 में कोयले की गुणवत्ता सुधार को लेकर नई ऊर्जा और जागरूकता देखने को मिली।



