गोड्डा
पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय पथरगामा में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन
अधिकार मित्र वासुदेव मणी नंदन कुमार एवं रामविलास महतो ने किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
डालसा अध्यक्ष एंव सचिव के निर्देश पर कार्यक्रम कर छात्राओं को जगाया
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित नालसा (नशे के प्रति जागरुकता और नशा मुक्त भारत योजना ) 2025 के तहत आयोजित जन जागरुकता अभियान के चौथे दिन प्रखंड स्तर पर विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। झालसा के तत्वाधान में संचालित कार्यक्रम को पथरगामा पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय में अधिकार मित्र सह पीएलवी वासुदेव मनी नंदन कुमार एवं रामविलास महतो की ओर से छात्राओं को जागरूक किया गया। दौरान बासुदेव ने नालसा के डान प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नशीले पदार्थ के सेवन से कैसे बच्चे पतन की ओर जाते हैं। नशा कैसे बच्चे के विकास में बाधक बनती हैं। बताया गया कि यह नशीले पदार्थ कैसे परिवार के सुख एवं शांति को नष्ट कर देते हैं। कहा कि युवाओं को नशा से बचाने के लिए नालसा की ओर से राष्ट्रीय अभियान के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत नशा मुक्त भारत बनाने को लेकर आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। आम लोगों के जन जागरुकता से ही नशा मुक्त समाज का सपना साकार हो सकता है। बताया कि उनकी सोचने व समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। ऐसे में बच्चों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। मौके पर वार्डन नीलिमा कुमारी, शिक्षिका पिंकी गुप्ता, निशा कुमारी, संगीता कुमारी, अमृता सोरेन, सिम्मी प्रिया, उषा कुमारी, प्रमोद कुमार महतो, संतोष गुप्ता आदि मौजूद थे।



