ललितपुर
शिवसेना (एकनाथ शिंदेगुट) सदस्यता अभियान शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। मिशन बुंदेलखंड धानुक (बरार) समाज संगठन उ.प्र. के जिलाध्यक्ष हरदास धानुक (बरारजी एवं धानुक (बरार) समाज सेवा समिति रजि. ललितपुर के नगराध्यक सुजीत कुमार धानुक (बरार) ने सदस्यता प्राप्त की। शिवसेना (एकनाथ शिंदेगुट) जिलाध्यक्ष राकेश नामदेव को बधाई देकर फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। समस्त धानुक (बरार) समाज जिलाध्यक्ष, नगराध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई कि शिवसेना (एकनाथ शिंदेगुट) में सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य एवं समस्त धानुक बरार समाज की शिवसेना (एकनाथ शिंदेगुट) में सदस्य दिलाने की शपथ ली। जिसमें धानुक (बरार) समाज के लोग उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राकेश नामदेव ने धानुक (बरार)समाज के जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष एवं धानुक बरार समाज के लोगों को शिवसेना पट्टनुमा प्रतीक चिन्ह पहनाकर सम्मानित किया गया। शिवसेना (एकनाथ शिंदेगुट) में आस्था व्यक्त की तथा नीतियों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने हेतु संकल्प लिया गया।



