ललितपुर

इकतीस मार्च तक राजस्व लक्ष्य को पूरा करें : नपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन की अध्यक्षता व कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन की उपस्थिति में पालिका सभाकक्ष में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान नपाध्यक्ष ने पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में जानकारी ली गई व कर संग्रहकर्ताओं द्वारा वितरित किये गये गृहकर के बिलों आदि की भी समीक्षा की गई, जिसमें कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया कि बिल वितरण का कार्य जारी है। बकाया गृहकर बिल 20 जनवरी तक वितरित कर दिये जायेगें। इसके अलावा नपाध्यक्ष ने राजस्व वसूली के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वार्डों में कैम्प लगाकर वसूली कराना सुनिश्चित करें व जो भी बड़े-बड़े बकायेदार है। उन सभी की सूची तैयार कर सभी बकायेदारों के विरुद्ध नोटिस जारी करें। अध्यक्ष ने कर लिपिक को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन वितरित किये गये बिल व वसूली से संबंधित जानकारी से अवगत कराया जाये। उन्होंने कर निर्धारण अधिकारी एवं कर अधीक्षक को निर्देश दिये कि हर हाल में 31 मार्च के अंदर लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी कार्य में लापरवाही करते हुए पाया जाता है तो उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा, कर लिपिक चन्द्रविनोद मिश्रा सहित कर संग्रहकर्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button