गाजियाबाद

अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी : अंकुर विहार थाना क्षेत्र से एक युवती के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश ने बताया कि पीड़िता की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने वांछित अभियुक्त आफताब, निवासी मौजपुर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह युवती को अगवा कर अपने जीजा के घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button