बाराबंकी

दवा लेकर घर लौट रही 25 वर्षीय महिला की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी । भाई के साथ दवा लेकर बाईक से लौट रही एक 25 वर्षीय युवती की ट्रक की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गयी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे थाना मसौली क्षेत्र के ब्लाक कालोनी के निकट रहने वाली 25 वर्षीय युवती सफीना पुत्री जलील अपने भाई मो0 आरिफ के साथ जैदपुर दवा लेकर बाईक नम्बर यूपी 41 बी डी 9695 से घर वापस लौट रहे थे कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के बदोसराय सफदरगंज पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने स्थित झंझरिया पुल के निकट बाईक अनियंत्रित होकर पलट गयी इसी दौरान आ रहा टृक नम्बर यूपी 67 ए टी 2794 के पहिये के नीचे आने से युवती की दर्दनाक मौत हो गयी। सफदरगंज पुलिस ने एम्बूलैंस से सीएचसी बड़ागांव लेकर गये जहा चिकित्स्को ने मृत घोषित कर दिया मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button