बरेली

19वीं बृजलाल मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बिशप कैंट का ट्रॉफी पर कब्जा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  रिठौरा स्थित खंडेलवाल कॉलेज में दो दिवसीय  उन्नीसवीं बृजलाल मेमोरियल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को दूसरे दिन  सेमी फाइनल मैच हुआ ,जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल बनाम विश्व कैंट के बीच खेला गया जिसमें बिशप कैंट ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया दूसरा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल बनाम हॉटमेन के बीच खेला गया जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल ने हार्टमैन कॉलेज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में पहले फाइनल मैच राधा माधव पब्लिक स्कूल बनाम बिशप कैंट के बीच खेला गया जिसमें राधा माधव ने बिशप केट को हराकर फाइनल पर कब्जा किया। बालक वर्ग में फाइनल मैच विशप केंट बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसमें बिशप कैंट ने आर्मी पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में कब्जा किया
समापन समारोह में आए मुख्यअतिथि के रूप मे एम.जे.पी.आर.यू यूनिवर्सिटी से आए स्पोर्ट्स सेक्रेट्री प्रोफेसर एस.एस .वेदी  कॉलेज के अध्यक्ष  गिरधर गोपाल, महानिदेशक डॉ.अमरेश कुमार प्रबंधनिदेशक डॉ विनय खंडेलवाल  ,प्राचार्य डॉ.आर के सिंह  ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके फाइनल में शुरू किया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को ट्राफी एवं सर्टिफिकेट देकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, प्रतियोगिता कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी अभिनव सिंह की देखने संपन्न हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button