गोड्डा

तंबाकू निषेध व मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो 
पथरगामा। संत जोसेफ हाई स्कूल, बरमसिया में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा से आए सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सी एच ओ) ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी रायबन लोधी,खुशबू कुमारी ,आशा कुमारी ने छात्रों को तंबाकू से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की समझ को परखने हेतु एक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम कुछ इस प्रकार रहा है। जिसमें प्रथम स्थान जोगेश साह, द्वितीय स्थान हर्ष राज, तृतीय स्थान जीतलाल हेंब्रम ने हासिल किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन न करने एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस जन-जागरूकता अभियान में संत जोसेफ हाई स्कूल बरमसिया के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button