बोकारो

स्वदेशी मेला के भव्यता बनाये रखने के लिए प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स का लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। स्वदेशी जागरण मंच,बोकारो द्वारा अगामी 27 जनवरी से 5 फरवरी तक लगने वाली इस्पातांचल स्वदेशी मेला के भव्यता बनाये रखने के लिए प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स का लोकार्पण श्री राम मंदिर सेक्टर वन में हुआ। मौके पर मेला संयोजक अनिल कुमार गोयल क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र सिंह प्रांत मेला सह प्रमुख अजय कुमार सिंह जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया I इसके अलावा स्वदेशी मेला के प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स ( बैनर) श्री राम मंदिर के सामने से ओटो पर लगाकर प्रचार का श्री गणेश किया गया I इस्पातांचल स्वदेशी मेला पिछले 25 वर्षों से मजदूर मैदान, सेक्टर- 4 में लगता आ रहा है इसबार भी इस्पातांचल स्वदेशी मेला 27 जनवरी से 5 फरवरी तक मजदूर मैदान, सेक्टर- 4 में लगेगा I जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है I स्वदेशी मेला का इंतजार बोकारो जिला के नागरिकों को बेसब्री से रहता है I इस्पातांचल स्वदेशी मेला में प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क रहता है I पूरे देश से लोग स्वदेशी उत्पाद लेकर आते हैं I कार्यक्रम में नवीन कुमार सिन्हा, कुमार संजय, ददन प्रसाद, दीपक कुमार, विनोद कुमार चौधरी, प्रेम प्रकाश,राकेश रंजन, मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button