बागपत

बरवाला में निषाद पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

पंचायत चुनावों को लेकर बनी रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
बागपत। जनपद बागपत की बड़ौत विधानसभा अंतर्गत गांव बरवाला में निषाद पार्टी का एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्ण सिंह कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व राज्य मंत्री पन्नालाल कश्यप एवं उत्तराखंड प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्ण सिंह कश्यप ने कहा कि आने वाले समय में जिला पंचायत अध्यक्ष, बीडीसी एवं अन्य पंचायत स्तरीय चुनाव निषाद पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस प्रकार जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर पार्टी के खाते में अधिक से अधिक सीटें लाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर उभरी है और आने वाला समय पार्टी के लिए उज्ज्वल भविष्य लेकर आएगा।
पूर्व राज्य मंत्री पन्नालाल कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि निषाद पार्टी आज केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव ने संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर निषाद पार्टी के क्रांतिकारी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप (बागपत) ने कहा कि जनपद बागपत की तीनों विधानसभाओं में पार्टी के कार्यकर्ता पूरी जान-शक्ति के साथ मैदान में उतरेंगे और निषाद पार्टी को मान-सम्मान दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बागपत की धरती से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
सम्मेलन में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड्डी कश्यप,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप,संगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यप,जिला सचिव सुरेश कश्यप,मलकपुर निवासी संजय कश्यप, विपिन कश्यप, टिंकू कश्यप, कमल कश्यप, प्रवीण कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button