कानपुर

गैंजेस क्लब में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : आर्य नगर स्थित गैंजेस क्लब में  कानपुर महानगर कन्फेक्शनरी एसोसिएशन (पंजी) ने वार्षिक कार्यक्रम “व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कन्फैक्शनरी व्यापार के व्यापारी हरिशंकर गुप्ता,शम्भू लाल,मो0 आमीन और रवि प्रकाश गुप्ता को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि कार्यक्रम में कानपुर महानगर में कन्फैक्शनरी व्यापारियों की एकता,सुरक्षा और सहयोग करने की दिशा में व्यापारियों ने एक स्वर में आवाज बुलंद की। समागम में अतिथि के रूप में पधारे अजय कपूर,अमिताभ बाजपेयी,विनोद गुप्ता, श्याम शुक्ला,शेषनारायण त्रिवेदी,टीकमचंद सेठिया,रोशन लाल अरोड़ा रहे वही कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक विजय कपूर ने सभा को संबोधित करते हुये संगठन द्वारा अभी तक किये गए कार्यों की सराहना की और विस्तार हेतु कन्फैक्शनरी व्यापार से जुड़े समस्त उद्यमियों और व्यापारियों को जोड़ने के लिए काम करने का आह्वान किया। महामंत्री निखिल गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा कन्फैक्शनरी वस्तुओं में जीएसटी की टैक्स दरों की मकड़जाल से मुक्ति दिलाने वाली राहत पर हर्ष व्यक्त करते हुए वित्तमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। संगठन के चेयरमैन रामकुमार चंदानी,अध्यक्ष अशोक कुकरेजा,कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह,राज कुमार डेम्बला,सोनू मोटवानी,सौरभ गुप्ता,टिंकू द्विवेदी,संजू केसवानी,अनुभव पोरवाल,राजन आहूजा,श्रीप्रकाश गुप्ता,दिलीप अवस्थी,राजेश रमानी,गोपी बाजपेयी,हरिओम गुप्ता,आशीष शुक्ला,मनोज छाबड़िया,शरद साहू, आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button