अमेठी

क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में प्रधान संघ अध्यक्ष ने दिया 11 हजार का सहयोग राशि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संग्रामपुर अमेठी। जय मां कालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 (केपीएल-2) का शुभारंभ रविवार को पूरे भुलई का पुरवा बाग में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना ने किया। वहीं उद्घाटन अवसर पर मुन्ना सिंह ने आयोजन समिति को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गंगौली और उमापुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गंगौली की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए उमापुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगौली की टीम आठ ओवरों में 97 रन ही बना सकी। रोमांचक मुकाबले में उमापुर की टीम ने तीन रन से उद्घाटन मैच जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अम्बेश शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच भवानीपुर और संग्रामपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भवानीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 92 रन बनाए। जवाब में संग्रामपुर की टीम ने सात ओवरों में ही 96 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विवेक मिश्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजक अम्बेश शुक्ला व रितेश सिंह के साथ राजा सिंह, शैलेंद्र सिंह डम्पी, बाबा सिंह, अतर सिंह, सुशील मिश्रा, दीपक सिंह, अंकित सिंह, राम सिंह, जीतलाल वर्मा, सिंपल सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button