शामली

मतदान स्थलों पर पहुंचकर मतदाताओं ने किया मतदाता सूची का अवलोकन 

नए वोट के लिए भी भरे फार्म।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण दृ 2026 के तहत मतदान स्थलों पर कैंप का आयोजन किया गया ।जिसमें पहुंचकर ग्रामीणों ने एसआईआर के दौरान अपनी वोट की जांच की तथा एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरे कर चुके  नए वोटरों के फॉर्म भरे गए।चौसाना मे भाग 1-12 तक में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य चार नवंबर से 26 दिसंबर तक चला। इस बीच में 11500 मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें लगभग पन्द्रह सौ मृतक, स्थानातंरित/अनुपस्थित और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 400 मतदाता नो मैपिंग वाले मतदाता चिह्नित किए गए हैं
चौसाना में रविवार को मतदान स्थल सरकारी स्कूल में  विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ और सुपरवाइज उपस्थित रहे ।मतदाताओं  ने नवीन  मतदाता सूची का अवलोकन किया।सुपरवाइजर अरविंद सैनी ने बताया कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नवीन मतदाताओं के लिए फॉर्म संख्या 6 तथा नवविवाहिताओं के नवीन वोट के फॉर्म भरे गए।लगभग 90 नए वोटर्स के फॉर्म भरे गए।इसी के साथ लोगों ने मतदाता सूची में अपने नाम की जांच भी की। पठानपुरा सरकारी स्कूल में बीएलओ संदीप सैनी मौजूद रहे लगभग 20 फार्म नवीन मतदाताओं के लिए फॉर्म संख्या 6 भरे गए। इस दौरान बीएलओ इसरार अहमद,पूजा पाल,अरुणा,करण सिंह आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button