
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। जिले के पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के रानीपुर गांव में भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य गीता मंडल के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम पप्पू अंसारी हत्याकांड के मामले में जांच करने पहुंची। टीम की ओर से पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले पर रिपोर्ट लिया। काफी देर तक बातचीत करने के दौरान घटना के आई विटनेस से भी मामले की जानकारी ली है। उपरोक्त जानकारी देते हुए गीता मंडल ने बताया कि आई विटनेस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक या कोई मवेशी चोरी का मामला नहीं बल्कि सीधे तौर पर एक बिशेष समुदाय की ओर से पर्व के दौरान नाच गान करने के क्रम में चंदा मांगने पर विवाद बढ़ने पर पप्पू अंसारी को मार डाला गया। इस दौरान भाकपा माले की टीम में उस्मान अंसारी, मनोज कुमार कुशवाहा, शफीक अंसारी आदि उपस्थित थे।



