अमरोहा

अमरोहा एसपी ने 10 चौकी इंचार्ज बदले

दरोगा पवन कुमार सिंह को कोट चौकी भेजा गया, देशपाल को मनौटा चौकी का चार्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 10 चौकी इंचार्ज सहित कुल 13 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, 10 चौकी इंचार्ज और तीन अन्य दरोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन तबादलों को पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।दरोगा पवन कुमार सिंह को अतरासी चौकी से कोट चौकी भेजा गया है, जबकि विनोद कुमार राठी को मुनव्वरपुर चौकी से वासुदेव चौकी का प्रभार मिला है। सोनू कुमार को थाना हसनपुर से अतरासी चौकी, परविन्द्र कुमार को ढवारसी चौकी से केलसा चौकी और अभिनव मलिक को मुनव्वरपुर चौकी में नियुक्त किया गया है।इसी क्रम में, दरोगा देशपाल को हसनपुर थाने से मनौटा चौकी, मोहम्मद असलम को थाना नौगावां सादात से ढवारसी चौकी और चांदवीर सिंह को थाना नौगावां सादात से कुमखिया चौकी भेजा गया है। अनील त्यागी को डींगरा चौकी से उझारी चौकी और रवि कुमार को थाना धनौरा से डींगरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।अन्य तबादलों में, सतवीर सिंह को उझारी चौकी से थाना सैद नंगली और सलीम अहमद को एसएसआई अमरोहा नगर कोतवाली नियुक्त किया गया है। दरोगा विपिन तोमर का बछरायूं थाने से किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button