मथुरा

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल करने के साथ ही आरोपी ने पैसों की भी मांग की है। थाना पुलिस ने अपने स्तर से वीडियो पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट और आरोपी की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को अभी कर इस मामले में कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। नगर में पिछले चार दिन से अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया पर महिला और युवक की अश्लील वीडियो पोस्ट कर रहा है। नगर से जुड़ा मामला होने के कारण ये वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बन गए हैं। एक वीडियो में आरोपी कह रहा है कि यदि किसी को वीडियो से आपत्ति है तो पैसे दो। इसके बाद वीडियो डिलीट कर दिया जाएगा। हालांकि जिस सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट की जा रही हैं, उसके बारे में पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी है। साथ ही आरोपी की भी तलाश की जा रही है। चर्चा इस बात की भी है कि आरोपी युवक और उसका परिवार घटना के बाद नगर से बाहर चला गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो नगर के ही युवक और महिलाओं के हैं। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच जा रही है। आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई पीड़ित सामने नहीं आया है और न ही शिकायत की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button