ललितपुर

प्रियंका गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वायनाड से सांसद एवं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. दयाराम रजक के नेतृत्व जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने कहा कि प्रियंका गांधी का जीवन संघर्ष, सेवा और आम जनता के अधिकारों के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन को जनसेवा के रूप में मनाकर कांग्रेस पार्टी ने मानवीय मूल्यों और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया। इस दौरान मनरेगा जिला प्रभारी जसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, जिला महासचिव शशिकांत दीक्षित, नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे, मु.इमरान, रफीक अली, जावेद किरमानी, सुशील रजक, प्रेमशंकर गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रियंका गांधी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जिला महासचिव मु.इमरान ने सभी का आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button