झुंझुनू

केकेएमएस कॉलेज बडाऊ में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह में दूसरे दिन हुई रोचक प्रतियोगिताएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं खेतड़ी। इंडियन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित केकेएमएस कॉलेज बडाऊ में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह में  दूसरे दिन रोचक प्रतियोगिताएं हुई।महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश दाधीच  ने बताया कि छात्रा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन साँस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के अंतर्गत किया गया। आयोजन में संस्थान सचिव रघुवीर शर्मा, चेयरमैन सुनील बोहरा, प्रकाश दास स्वामी, सूर्य प्रकाश शर्मा, सुमन शेखावत, पूजा सैनी, अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बुधवार को छात्रा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में कुमकुम जांगिड़ विजेता तथा सुमन कुमारी उपविजेता रही। जलेबी कूद प्रतियोगिता में अनीशा जांगिड़ विजेता तथा मुस्कान चोपड़ा उप विजेता रही। कमरबंद रस्साकशी प्रतियोगिता में अंकिता यादव विजेता तथा साक्षी गुर्जर उपविजेता रही। गोलगप्पे प्रतियोगिता में अलीशा बानो विजेता तथा प्रेरणा शर्मा उपविजेता रही। मेहंदी प्रतियोगिता में अलका कुमारी विजेता तथा ज्योति जांगिड़ उप विजेता रही। रंगोली प्रतियोगिता में कुमकुम जांगिड़ व एकता जांगिड़ विजेता तथा मोनिका यादव व सुमन गुर्जर उपविजेता रही। एकल गायन प्रतियोगिता में तनु सेन विजेता रही। । इस मौके पर कॉलेज व्याख्याता मंजू शर्मा, दर्शन वर्मा, सोनू जांगिड़, सुरेंद्र मीणा, पूनम जांगिड़, सोनू कुमारी, प्रवेश शर्मा, मुकेश यादव, मनीषा जांगिड़, सुरेंद्र सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button