मेरठ
राष्ट्रीय युवा दिवस पर शमली में ‘रन फॉर पीस’, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित हुए विद्यार्थी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) कॉलेज द्वारा शामली में ‘रन फॉर पीस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर स्कूल, द गोल्ड पब्लिक स्कूल, शामली तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बागपत के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शांति, सद्भाव, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। दौड़ के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया, जो स्वामी विवेकानंद के विचारों की जीवंत अभिव्यक्ति रहा।
इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय माथुर के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के महान प्रेरणास्रोत थे और उनका मानना था कि सशक्त एवं जागरूक युवा ही राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिखा चौहान, डॉ. सपना देशवाल, प्रवेश चौधरी, दीपक एवं पारुल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समन्वय एवं व्यवस्थाओं के कारण कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
‘रन फॉर पीस’ के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने शांति, एकता और मानवता के मूल्यों को अपनाने तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।