मेरठ

कांवड यात्रा के दौरान सोशल मीडिया अकाउंट पर रहेगी विशेष नजर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। श्रावण मास के शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय है लेकिन मेरठ रेंज के लगभग 540 किलोमीटर लम्बे कांवड मार्ग पर एक छोटी सी अफवाह या भ्रामक सूचना कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड सकती है। कांवड यात्रा के दौरान भ्रामक सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से फैल जाने से भी कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की सम्भावना बनी रहती है। ऐसी संभावनाओं को देखते हुए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज की पुलिस को आदेश दिया है कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिये जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा निरन्तर मॉनिटरिंग करते हुए उच्चाधिकारियो के संज्ञान मे लाकर तत्काल भ्रामक सूचनाओ का खंडन किया जाए तथा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो के खिलाफ कडी कार्यावाही करें । असामाजिक तत्व, अफवाह फैलाने वाले, साम्प्रदायिक तथा धार्मिक उन्माद फैलाने वालो की गतिविधियो पर सतर्क दृष्टि रखकर गतिविधियो के सापेक्ष उनके विरुद्ध गुणात्मक निरोधात्मक कार्यवाही की जाये, ताकि इस प्रकार के तत्वों को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की घटना कारित करने का अवसर न मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button