कानपुर
कानपुर महानगर में भी स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन विविध स्थानों में हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा देशव्यापी स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजन के क्रम में कानपुर महानगर में भी स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन विविध स्थानों में हुआ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में सरस्वती प्रतिमा प्रशासनिक भवन से “एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” के चक्कर लगाते हुए ट्रैक एंड फील्ड ग्राउंड पर पूर्ण हुई। कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं ने दौड़ करते हुए स्वदेशी के विचारों को तख्ती और बैनर के माध्यम से प्रचारित किया । दौड़ का फ्लैग ऑफ कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक अमित मिश्रा, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक केशव बाजपेई, प्रांत युवा प्रमुख करन सिंह चंदेल, प्रांत संगठक विवेक कुमार, प्रांत सह समन्वयक उपेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। दौड़ में स्वदेशी की तरफ से प्रांत सह संयोजक केशव बाजपेई और युवा प्रमुख करन सिंह चंदेल ने पूरी 3 किलो मीटर तक विद्यार्थियों के साथ दौड़ लगाई। वहीं दौड़ में प्रथम १० छात्र और प्रथम १० छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ साथ १० फैकल्टी मेंबर्स को दौड़ पूरी करने पर मोमेंटो दिया गया । दौड़ में ncc,nss के कैडेट्स ने भी सहभागिता करते हुए भारत माता की जय और जय स्वदेशी का उदघोष किया । विश्वविद्यालय से निकल कर स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मोतीझील स्थित स्वामी विवेकानंद स्मृतिका पर पहुंच कर पुष्पार्पण किया। नन्द के आनंद की जय विवेकानंद की, जय स्वदेशी जय जय जय स्वदेशी, भारत माता को जय, जिस पर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है नारों से गूंज उठा कारगिल पार्क । रामा विश्वविद्यालय से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध ११ महाविद्यालयों ने दौड़ में सहभागिता की और दो किलोमीटर की दौड़ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचार प्रमुख प्रवीण मिश्र और महानगर समन्वयक सिद्धार्थ अग्रवाल,सह समन्वयक अक्षय मिश्रा उपस्थित रहे।



