शामली

विवाहिता को बहला फुसलाकर, बनाए अवैध संबंध,दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

झासें में लेकर लाखों रुपए के जेवरात बेचने का आरोप पुलिस जांच में जुटी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने गांव निवासी एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने और चार दिन तक अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके जेवरात भी बेच दिए हैं। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी क्षेत्र के गांव नाला निवासी एक युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसके गांव के ही तोहिद पुत्र कासिम का पीड़िता की ससुराल में आना जाना था। आरोप है कि 26 दिसंबर की रात्रि को तोहिद ने पीड़िता को फोन कर बताया कि वह गांव में आया हुआ है और तुझसे मिलना चाहता है। आरोप है कि आरोपी रात्रि में ही पीड़िता के घर पहुंच गया और पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि चार दिन तक आरोपी ने पीड़िता को एक कमरे में रखकर अवैध संबंध बनाए, ओर पीड़िता की सोने की बाली और अंगुठी सुनार को बेच दी। पीड़िता का आरोप है कि पीड़िता को बहला फुसलाकर ले जाने में इमरान निवासी सुन्हैटी कैराना का भी हाथ है। पीड़िता ने किसी तरह से मामले की सूचना अपने पिता को दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तोहिद व इमरान के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button