रामपुर शाहबाद

80 वर्ष के बाबा गिरी का हुआ निधन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद के ग्राम चकरपुर कदीम में शिव मंदिर पर रह रहे बाबा गिरी का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाबा गिरी पिछले एक दो सप्ताह से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उनका मंगलवार सुबह में निधन हो गया। बाबागिरी बरखेड़ा और चकरपुर कदीम के शिव मंदिर पर शंकर भगवान की पिछले 25-30 सालों से सेवा कर रहे थे और वहीं पर रहकर पूजा पाठ किया करते थे। बाबा गिरी को साधु संतों व गांव के ग्रामीणों ने चकरपुर कदीम शिव मंदिर पर समाधि देकर पंचतत्व में विलीन किया। उनके अंतिम संस्कार में गांव के तमाम लोग आसपास के क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे और साधु संत भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button