बेतुल
बैतूल ससुंद्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
सेवा दल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा रहे मुख्य अतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के तत्वावधान में ग्राम ससुंद्रा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लेकर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जयंती समारोह में प्रमुख रूप से मनोज मालवे, मनोज देशमुख, जितेंद्र शर्मा, विजेंद्र भावसार, किशोर माथनकर, नितिन गाडरे, प्रदीप कोकाटे, मनीष नागले, शिवम ठाकुर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान विशाल डोंगरे, लोकेश नावंगे, गोलू देशमुख और अश्विन पांसे की सक्रिय मौजूदगी भी रही।
कांग्रेसजनों ने कहा कि सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक की दिशा में आगे बढ़ाया। उनकी नीतियों और विचारों से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करना ही हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ राजीव गांधी अमर रहें के नारे गूंजते रहे और अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


