शामली

किशोरी को भगा कर ले जाने पर दो  के विरुद्ध अभियोग दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस के दो युवकों पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि किशोरी घर में रखी लाखों रुपये की नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि घर से बाहर गया हुआ था, जबकि घर पर उसकी पत्नी और 14 वर्षीय पुत्री मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक और उसके ताऊ के लड़के ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने झांसे में ले लिया और बाइक पर बैठाकर भगा ले गए। घटना के बाद से किशोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया ।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला खेल निवासी अय्यर और मौल्बी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  दबिश दी जा रही है।जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button