अमेठी

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर व फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पांच नई बसों को रवाना किया गया।जो अमेठी को आसपास के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ेंगी।
इस नई बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीण जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और सस्ती परिवहन व्यवस्था की मांग की जा रही थी। जिसे मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के माध्यम से पूरा किया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि गांवों को शहरों से बेहतर ढंग से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
स्थानीय लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई और इसे आम जनता के लिए बेहद लाभकारी बताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत आगे भी जरूरत के अनुसार अन्य मार्गों पर बसें चलाने की योजना है, जिससे जिले के अधिक से अधिक गांवों को इसका लाभ मिल सके।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि आज से ग्रामीण क्षेत्र के लिए पांच गाड़ियों की शुरुआत हुई है।
और माघ मेला स्पेशल चार गाडियां प्रतिदिन अमेठी से प्रयागराज जा रही है।
वही एआरएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों को 20% कम किराया देना पड़ेगा।
मंगलवार से प्रयागराज जाने के लिए 10 गाड़ियों की शुरुआत की जायेगी। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
वही इंचार्ज राकेश वर्मा ने बताया कि सभी गाड़ियों को समय से प्रयागराज जाने के लिए छोड़ा जा रहा। वही इंचार्ज ने यह भी बताया कि कंडक्टरों की कमी के चलते सभी गाड़ियां सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button