हजारीबाग

हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल ने मनाया12वां वार्षिक उत्सव।

बच्चों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया से दूर रखें: राजीव कुमार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड की अंतर्गत गदोखर में स्तिथ हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल में अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ 12वां वार्षिक उत्सव2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के रीजनल मैनेजर राजीव कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि इंटर साइंस कॉलेज के बसंत कुमार झा एवं विशेष अतिथि में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सेवानिवृत प्रोफेसर सोमर साहू,गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव,स्कूल संचालक मकसीर आलम,छोटेलाल साव,अविरल बिहारी लाल, प्रवेज आलम, सोहेल अहमद नूर, इरशाद राही, धीरज कुमार, सत्येंद्र कुमार, दीपक भास्कर उपस्थित थे। इससे पूर्व हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आरिज हुसैन सागर ने अतिथियों को स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से किया गया। प्राचार्य ने अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में ऊर्जा की कमी नहीं है सिर्फ इसको निखारने की जरूरत है। प्राचार्य ने 2025 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय की उपलब्धियां उसके मजबूत शैक्षणिक आधार और निरंतर प्रगति को दर्शाती है हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल के बच्चों का अनुशासन देखकर भाव विभोर हो गया हूं। हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है। जो मैंने देखा केवल संस्कृति कार्यक्रम नहीं है बल्कि बच्चों को आत्मा का दर्पण है। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया से दूर रखें। वहीं विशिष्ट अतिथि इंटर साइंस कॉलेज प्राचार्य बसंत कुमार झा ने दशम वर्ग के विदाई करते हुए छात्रों को एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे नंबर से पास करना आवश्यक साथ ही साथ समाज को अच्छे विद्वानों की आवश्यकता नहीं बल्कि अच्छे विचारवान बनने की आवश्यकता है अपने जीवन को ईमानदारी से निर्वाह करें। मंच संचालन शैका शाही ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। इससे पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को पेमेंट तो देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक एहसान राजा, अमन अंकित, शबाना परवीन, नाज परवीन, माही परवीन, नाज कौशर, रोशनी परवीन, नाज परवीन, रुखसार परवीन, मंतशा परवीन, मशरेहा परवीन, तमन्ना परवीन, कशिश परवीन आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button