भरत पुर

कठूमर में विद्यार्थी और शिक्षकों के साथ विधिक जागरूकता शिविर किया आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह आलोरिया के निर्देशन पर न्यू मॉर्डन उच्च माध्यमिक विधालय में विद्यार्थी और शिक्षकों के साथ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया।
इस मौके पर पीएलवी तालेश्वर प्रसाद द्वारा रालसा आशा स्कीम के तहत बाल विवाह निषेध पर कानूनी , मानव अंग तस्करी आदि पर जागरुकता कार्यक्रम किया गया, इस योजना का मुख्य लक्ष्य बाल विवाह रोकथाम, बालिकाओं की सुरक्षा, नशा मुक्त, मानव अंग तस्करी, और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा संरक्षण से जोड़ना है।
रालसा व नालसा द्वारा संचालित गविविधियों और योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना हैं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य नागरिको को साइबर अपराधों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार करने के लिए सशक्त बनाना है। आमजन साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, और सोशल मीडिया दुरुपयोग के बारे में जानकारी होने पर 1930 नम्बर या cybercrime.gov.in पर कॉल कर तुरन्त शिकायत दर्ज करा सकते हैं। या फिर अपने संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button