बरेली

श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन  में लोहड़ी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में मुख्य द्वार पर  सभी भक्तजनों  द्वारा लोहड़ी  महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा,सचिव रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय,संजय आनंद, गोविन्द तनेजा,रंजन कुमार,योगेश ग्रोवर,हरीश लुनियाल वा अन्य सदस्यों,भक्तजनों की उपस्थिति में मंदिर के मुख्य द्वार पर मुख्य पुजारी रमेश तिवारी और पंडित सुनील शास्त्री जी लोहड़ी का विधिवत पूजन कराया गया तत्पश्चात सचिव रवि छाबड़ा ने अग्नि प्रवाजलित की,सभी ने गले लग कर एक दूसरे को  बधाई दी। इस अवसर  पर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेनू छाबड़ा जी भी अपने पूरे महिला मंडल के सदस्यों के साथ उपस्थित थी। महिला मंडल द्वारा मंदिर प्रांगण में  सुंदर सुंदर  भजन और  संकीर्तन हुआ। महिला मंडल द्वारा  नवविवाहित जोड़ों वा बच्चों को लोहड़ी दी,जिस में कंबल,खिलौना वा सुंदर सुंदर  उपहार दिया गए। सभी उपस्थित भक्तजनों ने लोहड़ी की परिक्रमा की । भक्तगण  ढोल की थाप पर खूब झूमे वा आतिशबाजी का आनंद लिया। मंदिर सचिव रवि छाबड़ा  ने  मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से सभी भक्तों को वा शहरवासियों को लोहड़ी पर्व और मकर संक्रांति की बहुत बहुत बधाई थी और सभी को प्रसाद  भी वितरित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button