मथुरा
गोकुल पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, यमुना मैया का दुग्धाभिषेक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के महावन तहसील स्थित भगवान श्री कृष्ण की कीड़ा स्थली गोकुल में वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज गोकुल पहुंचे। प्रेमानंद महाराज द्वारा सर्वप्रथम ठाकुरानी घाट पर यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर यमुना महारानी को दंडवत प्रणाम किया। जैसे ही महाराज जी के आगमन की सूचना वहां के स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को हुई तो महाराज के दर्शन के लिए दौड़ पड़े। गोकुल के पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विशेष विधि-विधान से यमुना महारानी का पूजन कराया गया। मंदिर के सेवादार दीपू पुजारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। संत प्रेमानंद महाराज के गोकुल आगमन की खबर लगते ही गोकुल के स्थानीय निवासी व आसपास के श्रद्धालु महाराज जी के दर्शन के लिए दौड़ पड़े। इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई कि पुलिस को आना पड़ा, तब महाराज जी का काफिला वहां से निकाला गया।



