हापुड़ में मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान, कई साइलेंसर जब्त….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों एवं विक्रेताओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए और संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा वाहन स्वामियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का वाहनों में उपयोग न करें। ऐसे उपकरण न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण का कारण भी बनते हैं।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।



