पाकुड़
15 साल से अधर में पाकुड़ शहरी जलापूर्ति योजना, बढ़ी नाराजगी
Pakur urban water supply scheme in limbo for 15 years, anger grows

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शहरी जलापूर्ति योजना के तहत गंगा जल शहर तक पहुंचाने का प्रोजेक्ट पिछले 15 वर्षों से लंबित है। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि आए और गए, लेकिन शहरवासी अभी भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गर्मी के मौसम में समस्या और विकराल रूप ले लेती है। जनआक्रोश के बीच जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव मोनिता कुमारी ने कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा और पाकुड़ विधायक निशात आलम के समक्ष उठाने की बात कही। मोनीता कुमारी ने स्पष्ट किया, “अब बहुत हो चुका, पाकुड़ की जनता को सिर्फ वादे नहीं, गंगा जल चाहिए। हर हाल में इसे सुनिश्चित किया जायेगा।”



