जमालपुर–बसना पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण, ग्रामीणों में खुशी
Inspection of Jamalpur-Basna road construction work, happiness among villagers

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज/बरहरवा। जमालपुर ब्रिज से जमालपुर गांव होते हुए आर.ई.ओ. पथ बसना तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य का विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने अपने सहयोगियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की अनुशंसा पर स्वीकृत की गई थी। सड़क के निर्माण से बसना सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरहरवा, श्रीकुंड व प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच आसान होगी।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की पहल पर प्रसन्नता जताते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जायेगा।



