अमरोहा
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर की छोला छाप चिकित्सक के खिलाफ करवाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर नगर स्थित भारत हॉस्पिटल सील कर संचालक को दिया नोटिस। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बार फिर झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर अस्पताल संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में अपने दस्तावेजों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को सीएचसी प्रभारी डॉ धुर्वेद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोला छाप चिकित्सक के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई अभियान के दौरान हसनपुर नगर के संभल बस स्टैंड चौराहे के निकट स्थित भारत हॉस्पिटल पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हॉस्पिटल ओटी एवं मेडिकल को सील कर दिया गया और मेडिकल पर मिली दवाइयां को भी जप्त कर लिया गया। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर अपने दस्तावेजों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।सीएचसी प्रभारी डॉ धुर्वेद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर भारत हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है तथा संचालक को नोटिस दिया गया है अगर तीन दिन में संचालक द्वारा दस्तावेज नहीं दिखाए गए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



