11,मन सामग्री से निर्मित अन्नकूट महोत्सव प्रसादी में उमड़ा आस्था का सैलाब
विशाल अन्नकूट महोत्सव प्रसादी में हजारों ग्रामीणों ने पाईं प्रसादी

भुसावर के रात वाले हनुमानजी मन्दिर में हुआ भव्य आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर : भक्ति, शक्ति और लोक आस्था के संगम के बीच उपखण्ड क्षेत्र के बयाना मूसेपुर सड़क मार्ग स्थित मैन बस स्टैण्ड के पास रात वाले हनुमानजी मन्दिर में आज मंगलवार को समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से रात वाले हनुमानजी मन्दिर पर धार्मिक कार्यक्रमों का अनुष्ठान के साथ विशाल अन्नकूट महोत्सव प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के अनुसार अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं दूसरी ओर रात वाले हनुमानजी मन्दिर के भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुए विशाल अन्नकूट महोत्सव प्रसादी वितरण के कार्यक्रम की भव्यता का आयोजन, अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग ग्यारह,11,मन शुद्ध सामग्री जैसे बाजरा,चावल,राजमा,चौला, मूंगफली, किशमिश, बेसन, तेल,छाछ, सब्जी, गुड़ और विशेष पकवान बनाकर हनुमानजी, देवी मां, शिव परिवार को भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव प्रसादी वितरण की गई। जहां भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों एवं उपखण्ड क्षेत्र से आने जाने वाले राहगीरों ने कतारबद्ध खड़े होकर सामूहिक अन्नकूट महोत्सव प्रसादी ग्रहण करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर भगवान से परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना की गई। इस पावन विशाल अन्नकूट महोत्सव प्रसादी वितरण कार्यक्रम में सभी रात वाले हनुमानजी मन्दिर मण्डल के सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने कढी,बाजरा,सब्जी प्रसादी आने जाने वाले राहगीरों वाहन चालकों को रोककर अन्नकूट महोत्सव में प्रसादी वितरण करते हुए स्वयं को धन्य महसूस किया। वहीं दूसरी ओर कस्बे के हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में महिला भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर कलयुग में दो देव महान,,,, लाल लगोंटा हाथ में गोटा,,,,मेरा कोठी वाला हनुमान सब के संकट हरता है,,, आदि भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाते हुए भगवान से परिवार में सुख-शांति,समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना की गई।



