अमरोहा
रहरा क्षेत्र में एक व्यक्ति को जाति सूचक शब्द गलियां वह जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के रहना थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामले।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रहरा थाना क्षेत्र के गाव छपना, थाना रहरा निवासी संजीव कुमार पुत्र महीपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 29 नवंबर 2024 को शादाब कुरैशी पुत्र इरफान कुरैशी निवासी ग्राम बास्टा, थाना चांदपुर, जिला बिजनौर से एक पिकअप वाहन खरीदा था। यह वाहन किसी तीसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज है।पीड़ित संजीव कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने वाहन को अपने नाम कराने या रकम वापस लेने की बात कही, तो आरोपी शादाब कुरैशी ने 12 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब एक बजे फोन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।संजीव कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि शादाब कुरैशी ने अपने साथी सोनू चंदेल से भी फोन पर अभद्रता करवाई। पीड़ित ने गाली-गलौज की ऑडियो रिकॉर्डिंग एक पेनड्राइव में सुरक्षित कर पुलिस को सौंपी है। उन्होंने स्वयं को अनुसूचित जाति का बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।थाना रहरा के थानाध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



