रामपुर शाहबाद
तालाब किनारे खेल रहा मासूम अचानक तालाब में गिरकर प्रशासन और ग्रामीण द्वारा तलाशजारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के मित्तरपुर गांव में तालाब किनारे खड़ी ट्राली पर खेल रहा मासूम अचानक तालाब में गिरकर गुम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा ग्रामीणों की मदद से पानी के अंदर मासूम की तलाश कराई जा रही थी। बुधवार शाम में थाना क्षेत्र के मित्तरपुर गांव निवासी हीरालाल का 8 वर्षीय पुत्र दीपांशु घर के पास तालाब किनारे खड़ी ट्राली पर खेल रहा था, कि अचानक दीपांशु खेलते खेलते तालाब में गिर गया। परिजनों के द्वारा बच्चे की काफी तलाश की गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ देवकीनंदन, कोतवाल संजय कुमार और नायब तहसीलदार राजेश कुमार कानूनगो मुकेश कुमार हल्का लेखपाल विकास पांडे के द्वारा ग्रामीणों की मदद से पानी में बच्चे की तलाश कराई जा रही थी। खबर लिखे जाने तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका है



