ललितपुर
ब्राह्मण समाज पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सोशल मीडिया पर एक समाज विशेष के लिए की गयी टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त करते हुये सवर्ण आर्मी ने जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत के नेतृत्व में एसपी को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है। बताया कि मूल रूप से महरौनी और हाल में मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ में निवासरत व्यक्ति पर विगत कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के फेसबुक एकाउण्ट पर ब्राह्मण समाज के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुये टिप्पणी को पोस्ट किया गया है। इस कृत्य से ब्राह्मण समाज में काफी रोष व्याप्त है। बताया कि पोस्ट करने वाला व्यक्ति काफी शातिर किस्म का आपराधिक व्यक्ति है और पूर्व में कई मामले दर्ज किये गये हैं, जिसके चलते उक्त व्यक्ति जेल भी जा चुका है। उन्होंने एसपी से उक्त फेसबुक आईडी को ब्लॉक करायी जाकर उक्त व्यक्ति पर आपराधिक मामला दर्ज करा सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय इन्द्रेश तिवारी, शुभम पस्तोर, रोहित चौबे, वेदप्रकाश लिटौरिया, अनुराग विदुुआ, विनोद कुमार मिश्रा, महेन्द्र कुमार मिश्रा, आशीष, विनीत तिवारी, नेहा तिवारी, शुभम तिवारी, डा.दीपक पस्तोर, कृष्णकान्त कांकर, आलोक चतुर्वेदी, प्रदीप रिछारिया, श्याम बिहारी दीक्षित, गौरव शर्मा के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।



