शामली
सड़क किनारे बेहोशी में मिला वृद्ध, अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव पजोखरा के निकट सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।बुधवार की सुबह को राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव पजोखरा के निकट सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोशी की हालत में पड़े मिले व्यक्ति को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की पहचान न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर पहचान करने का प्रयास किया। बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की पहचान इमरान पुत्र इस्लाम निवासी बघरा जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। सूचना पर बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।


