धर्ममथुरा

कान्हा की नगरी को भव्य व दिव्य बनाने जा रहे सीएम योगी

मथुरा-वृंदावन से गोकुल के बीच बनेगा 17 किमी लंबा नेचर वाक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कान्हा की नगरी को भव्य व दिव्य बनाने जा रहे हैं। विकास की शृंखला में वृंदावन से गोकुल तक 17 किलोमीटर लंबा नेचर वाक बनेगा। ये कान्हा की आल्हादिनी यमुना किनारे बनाया जाएगा। पूरे नेचर वाक पर सुंदर व रंग-बिरंगे पौधे लगेंगे, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचेंगे। इन फूलों की सुगंध सुखद अहसास कराएगी। ये नेचर वाक दो मीटर चौड़ा होगा। उसके दोनों ओर देशज प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। कलात्मक लाइटें लगाई जाएंगी। जगह-जगह पर शुद्ध पेयजल व आधुनिक शौचालय होंगे। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, स्वीकृति के बाद काम कराए जाएंगे। मथुरा में हर वर्ष पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। विशेष पर्व पर एक दिन में लाखों श्रद्धालु यहां मंदिरों के दर्शन करने आते हैं। इसको लेकर सरकार ईको पर्यटन के रूप में यहां सुविधाएं विकसित करने जा रही है। इसके लिए उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसके अनुरूप योजनाएं बनाई हैं। वृंदावन से गोकुल तक यमुना किनारे नेचर वाक बनाने की योजना बनाई है। इस कार्य पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये नेचर वाक आकर्षक व सुंदर होगा। 17 किलोमीटर लंबे इस नेचर वाक के किनारे फेंसिंग कार्य होगा। पैदल पाथवे दो मीटर चौड़ा होगा। इसके किनारे विशेष प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे, जिनका संरक्षण भी कराया जाएगा। इसके अलावा प्रकाश, पेयजल व टायलेट की व्यवस्था की जाएगी। ये काम पूरा होने के बाद यहां से गुजरने पर श्रद्धालुओं को सुखद अहसास होगा। ये कार्य वन विभाग द्वारा कराया जाएगा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया, शासन से मंजूरी के बाद इस योजना पर कार्य कराया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button