शामली
बेसहारा गौवंश से फसलों को हो रहे नुकसान पर किसानों की चिंता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। विकास खंड क्षेत्र के गांव नान्नूपुरी में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान पर चर्चा की गई।गांव नान्नूपुरी निवासी किसान रामभजन कश्यप के आवास पर आयोजित बैठक में भारतीय किसान संघ के जिलामंत्री देशराज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बेnसहारा गौवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है, ऐसे में उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।बैठक को संबोधित करते हुए मदन पाल ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों की हर छोटी-बड़ी समस्या में उनके साथ खड़ा है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीनिवास ने की, जबकि संचालन रामभजन कश्यप द्वारा किया गया। बैठक में संगठन के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और किसानों की समस्याओं को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।



