कुसुम गुप्ता को मिला, महिला अंतर्राष्ट्रीय खाद्य उद्योग उत्कृष्ट अवार्ड
उधोगपति घराने एवं व्यापारी वर्ग में छाईं खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर : एसीटीडी एवं यूएसए द्वारा मान्यता प्राप्त ब्रैडमैन इण्डिया पी एण्ड पी-21 आईईएम एस की ओर से 11, जनवरी को नई दिल्ली स्थित 3 एफ सीएस 18 अंसल प्लाजा कारपोरेट सुइट वैशाली सेक्टर 1 जीजेडबी 201010 पर आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता पुरस्कार 2026, में भुसावर की मूल निवासी कुसुम गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता (अचार वाले) हाल निवासी भरतपुर ने अपनी फर्म विशाल फूड्स इंडिया के उत्पाद अचार मुरब्बा चटनी शरबत मंगोड़ी पापड़ आदि खाद्य पदार्थ का उत्पादन हेतु अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड आशिकी फिल्म के अभिनेता “राहुल राय” एवं डॉ.अरिंदम चौधरी द्वारा अवार्ड दिया गया, मनजीत गोरु , मिस. अनुराधा गर्ग, ग्लोब इंटरनेशनल विनर – 2025 एवं कुंदन पाठक उद्योगपति, चीफ गेस्ट डॉ संदीप मरवाह उपस्थित रहे। जहां उन्होंने कुसुम गुप्ता को पुरस्कार देकर उनको भविष्य में अपने उत्पादों को विदेशी बाजार में भेजने हेतु कहा एवं महिलाओं को इन उत्पादों को बनाकर स्वयं आत्मनिर्भर होना चाहिए। कुसुम गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले को मिले अंतरराष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता 2026, पुरस्कार अवार्ड मिलने पर कस्बा भुसावर सहित भरतपुर जिले सहित राजस्थान के अलावा अन्य उद्योगपतियों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।



