भरत पुर

ट्रेन की चपेट में आने से कई जानवरों की मौत ,रेलवे ट्रक हुआ प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रुदावल थाना क्षेत्र के आगरा-कोटा रेलबे ट्रैक पर डुमरिया और चुरारी डांग स्टेशन के बीच नगर वैदपुरा गांव के पास गुजरात से बनारस जा रही बनारस सुपरफास्ट ट्रेन (12945) की चपेट में आकर मंगलवार सुबह आधा दर्जन निराश्रित गोवंश, एक स्वान और एक सियार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रैक पर शव पड़े रहने से काफी देर के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा जिसे आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी स्थित आरपीएफ ने ट्रैक पर बिखरे पड़े जानवरों के शवों को हटवा ट्रैक को साफ करवाया इसके बाद ट्रेन संचालन दोबारा सामान्य किया गया। आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि हादसे के शिकार सभी जानवर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी बे तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस समय खेतों में फसल खड़ी होने के कारण किसान जानवरों को खेतों से खदेड़ रहे हैं, ताकि फसल को नुकसान न पहुंचे। इसी कारण जानवर इधर-उधर भागते हुए रेलवे ट्रैक या हाईवे की तरफ पहुंच हादसों का शिकार हो रहे है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button