बरेली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दशम वेट्रेन्स दिवस के अवसर पर                    

जनपद की वीरनारियों एवं वीरता विशिष्ट पदक विजेताओं का अभिनन्दन 

बरेली प्रशासन समस्त पूर्व सैनिकों/आश्रितों की सहायतार्थ सदैव तत्पर है-जिलाधिकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज दशम वेट्रेन्स दिवस के अवसर पर जनपद की वीरनारियों एवं वीरता एवं विशिष्ट पदक विजेताओं का अभिनन्दन कार्यक्रम कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र आपके बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा और बरेली प्रशासन समस्त पूर्व सैनिकों/आश्रितों की सहायतार्थ सदैव तत्पर है तथा जिलाधिकारी कार्यालय व आवास के दरवाजे हमेशा खुले हैं कोई भी पूर्व सैनिक कभी भी अपनी समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वीरनारियों ऊषा रानी, पंकज, उमा पाण्डेय, सुहागा देवी, सन्तोष कुमारी, सुनीता शर्मा, सुशीला व अनूप कुमार खन्ना व वीरता एवं विशिष्ट पदक विजेता हवलदार गंगा सहाय, शौर्य चक, आर्नरी फ्लाइंग ऑफीसर सोहन लाल पाल, वायु सेना मेडल, नायक धारा सिंह, सेना मेड ल, नायक ओमपाल, सेना मेडल आदि सैनिकों को शाल, प्रशस्त्रि पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) संतोष कुमार सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर सतीश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button