शामली

 कैराना से मुरादाबाद-अमरोहा के लिए रोडवेज बस सेवा नियमित, यात्रियों को बड़ी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। कैराना से मुरादाबाद-अमरोहा के लिए रोडवेज बस सेवा के नियमित रूप से शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। सामाजिक संगठन की पहल पर अमरोहा डिपो द्वारा इस मार्ग पर समय सारिणी के अनुसार बस संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। बुधवार से बस नियमित रूप से अपने निर्धारित समय पर चलने लगी है।
बताया गया कि सामाजिक संगठन  निरन्तर ततपर के पदाधिकारियों ने गत चार दिसंबर को अमरोहा डिपो से कैराना-मुरादाबाद व अमरोहा मार्ग पर बस संचालन की मांग की थी। इसके बाद करीब गत 20 दिसंबर से बस का संचालन शुरू तो हो गया था, लेकिन नियमित व्यवस्था नहीं बन सकी थी। अब अमरोहा डिपो ने तय समय के अनुसार नियमित बस सेवा शुरू कर दी है। अमरोहा डिपो की यह बस सुबह 5:45 बजे कैराना रोडवेज बस स्टेशन से मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। बस सुबह 7:20 बजे मुजफ्फरनगर, 9 बजे बिजनौर होते हुए 11:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद बस मुरादाबाद से अमरोहा डिपो जाएगी। दोपहर 3 बजे अमरोहा बस स्टेशन से कैराना के लिए प्रस्थान कर यह बस शाम 4 बजे नूरपुर, 5:30 बजे बिजनौर, 7:20 बजे मुजफ्फरनगर, 8:50 बजे शामली होते हुए रात 9:15 बजे कैराना पहुंचेगी। कैराना से मुरादाबाद की ओर यात्रा करने पर बघरा का किराया 59 रुपये, मुजफ्फरनगर 93 रुपये, जानसठ 122 रुपये, मीरापुर 146 रुपये, बिजनौर 182 रुपये, नूरपुर 238 रुपये, उमरी चौराहा 267 रुपये तथा मुरादाबाद का किराया 312 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अमरोहा से कैराना की ओर नौगांवा सादात का किराया 26 रुपये, नूरपुर 52 रुपये, बिजनौर 111 रुपये, मुजफ्फरनगर 194 रुपये और कैराना का किराया 284 रुपये रहेगा।
इस बस सेवा के शुरू होने से कैराना से मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही अमरोहा, नूरपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली से देर शाम कैराना आने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। क्षेत्र के कई लोग शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य सेवाओं में इन जनपदों में कार्यरत हैं। पारिवारिक संबंधों के कारण भी लोगों का इन जिलों में आना-जाना लगा रहता है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सर्दी के बाद इस मार्ग पर अन्य बसों के संचालन की भी संभावना है। वर्तमान में कैराना रोडवेज बस स्टेशन से मुरादाबाद के लिए दोपहर 12:30 बजे संभल वाया मेरठ और दोपहर 2:45 बजे अमरोहा वाया मुजफ्फरनगर-बिजनौर की बसें पहले से संचालित हो रही हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button